लाइव न्यूज़ :

नोएडा: NH 91 पर डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: January 13, 2020 14:20 IST

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरव सपा नेता मनोज भाटी का भाई है। 

Open in App
ठळक मुद्देदोनों की सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।बादलपुर थाना प्रभारी पटनीश यादव ने बताया कि कार रविवार रात को अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में एनएच- 91 पर एक कार डिवाइडर से टकराकर खाई में जा गिरी जिसके कारण एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बादलपुर थाना प्रभारी पटनीश यादव ने बताया कि कार रविवार रात को अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कार में सवार सोनू, गुड्डू, अंकित, गौरव, पूजा, सीनू और गुन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए। यादव ने बताया कि गंभीर रूप से घायल गौरव और सीनू को उपचार के लिए गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दोनों की सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरव सपा नेता मनोज भाटी का भाई है। 

टॅग्स :नॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं