नोएडाः ‘मिशन मुस्कान’ के कारण 10 दिन में 7 लड़के और 8 लड़कियां बरामद, कुछ बच्चे डेढ़ साल से ज्यादा समय से लापता थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2021 14:03 IST2021-07-03T14:02:13+5:302021-07-03T14:03:27+5:30

अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) पुष्पांजलि ने बताया कि अपने परिवार से बिछड़े बच्चों को ढूंढ़कर उनके परिजनों से मिलाने के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने ‘मिशन मुस्कान’ शुरू किया है।

Noida 7 boys and 8 girls recovered in 10 days 'Mission Muskan' children missing one and a half years | नोएडाः ‘मिशन मुस्कान’ के कारण 10 दिन में 7 लड़के और 8 लड़कियां बरामद, कुछ बच्चे डेढ़ साल से ज्यादा समय से लापता थे

विभिन्न अनाथालयों, आश्रय गृहों में ऐसे 58 बच्चे रह रहे हैं।

Highlights15 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं जिनमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक के साथ हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के कर्मियों को लगाया गया है।इस अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट ने 10 दिन में ऐसे 15 बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया है जो कई दिन से लापता थे। आश्रय गृहों में रहने वाले बच्चों की काउंसलिंग करके उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर रही है।

नोएडाः गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने लापता बच्चों को खोजकर उनके परिवारों से मिलवाने के लिए चलाए गए ‘मिशन मुस्कान’ के तहत 10 दिन के अंदर 15 बच्चों को खोजकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। इनमें कुछ बच्चे डेढ़ साल से ज्यादा समय से लापता थे।

 

अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) पुष्पांजलि ने बताया कि अपने परिवार से बिछड़े बच्चों को ढूंढ़कर उनके परिजनों से मिलाने के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने ‘मिशन मुस्कान’ शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 15 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं जिनमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक के साथ हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के कर्मियों को लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि ‘मिशन मुस्कान’ पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) बृन्दा शुक्ला की देखरेख में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘मिशन मुस्कान’ की टीम में उन पुलिस कर्मियों को लगाया गया है, जो पूर्व में बच्चों के अपहरण तथा मानव तस्करी के मामलों के खुलासे कर चुके हैं और उन्हें इस तरह के मामलों का विशेष अनुभव है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट ने 10 दिन में ऐसे 15 बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया है जो कई दिन से लापता थे। इनमें 7 लड़के तथा 8 लड़कियां हैं। पुष्पांजलि ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस ‘मिशन मुस्कान’ के तहत यहां के आश्रय गृहों में रहने वाले बच्चों की काउंसलिंग करके उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर रही है।

ताकि जानकारी के आधार पर उनके परिवार के बारे में पता लगाकर, उन्हें परिजनों से मिलाया जा सके। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अनाथालयों, आश्रय गृहों में ऐसे 58 बच्चे रह रहे हैं, जिनके परिजनों के बारे में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Web Title: Noida 7 boys and 8 girls recovered in 10 days 'Mission Muskan' children missing one and a half years

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे