लाइव न्यूज़ :

नोएडा: लॉकडाउन के दौरान पार्टी करने के आरोप में 15 युवतियों समेत 61 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 13, 2021 21:37 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 13 जून नोएडा में साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर-135 स्थित चौधरी फार्म हाउस में बिना अनुमति के पार्टी करने के आरोप में रविवार रात को 15 युवतियों समेत 61 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पार्टी आयोजित करने वाले पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब मिली है। इनके खिलाफ आबकारी विभाग भी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर-135 में स्थित चौधरी फार्म हाउस में रविवार रात को लॉकडाउन के बावजूद काफी संख्या में लोग पार्टी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस ने फार्म हाउस पर छापा मारा। फार्म हाउस रितेश चड्ढा नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से पार्टी आयोजित करने वाले सोहेल, अंकुर, बिलाल, वकील, शाहनवाज, धर्मवीर सहित 46 पुरुष तथा 15 युवतियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मौके से भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब मिली है।

डीसीपी ने बताया कि इस मामले में जनपद गौतमबुद्ध नगर के आबकारी विभाग की टीम अलग से इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा रही है। उन्होंने बताया कि फार्म हाउस के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने बताया कि यमुना किनारे बने फार्म हाउस में अवैध रूप से पार्टी करने वालों के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत शनिवार को भी पांच युवतियों समेत 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग