लाइव न्यूज़ :

नोएडा: 21 किसानों को जेल से रिहा किया गया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 01:17 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), सात सितंबर गौतमबुद्ध नगर जिले में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण पर धरना देने के मामले में जेल भेजे गए 103 किसानों में से मंगलवार देर रात को 21 किसानों को रिहा किया गया। जेल से रिहा हुए लोगों में कांग्रेस नेता ओमवीर यादव और अनिल यादव तथा समाजवादी पार्टी के नेता सुनील चौधरी भी शामिल हैं।

जेल से रिहा हुए कांग्रेस नेता अनिल यादव ने बताया कि कुल 103 किसान इस आंदोलन में बंद हुए थे, जिसमें से मेडिकल आधार पर दो किसानों को छोड़ दिया गया था। फिलहाल 101 किसान गौतमबुद्ध नगर जेल में बंद थे, जिनमें से आज कुल 21 किसानों को छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों का आंदोलन जारी रहेगा वे लोग कल भी धरना स्थल पर जाकर अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगे।

जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात को गौतमबुद्ध नगर लुक्सर जेल से 21 किसानों को रिहा कर दिया गया है।

मालूम हो कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 21 गांव के किसान नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मामले में कई किसानों को जेल भेजा जा चुका है। जिनमें इस आंदोलन को खड़ा करने वाले सुखवीर पहलवान समेत कई नेता शामिल हैं। इन लोगों के परिजनों ने अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गिरफ्तार किसानों को कहां रखा, यह जानकारी नहीं दी जा रही है। इसे सीधे तौर पर मानवाधिकारों का उल्लंघन करार दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया