लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सड़क किनारे बोरे में मिले 1027 आधार कार्ड, 867 हरियाणा के, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 9, 2021 14:05 IST

उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-59 के पास सड़क किनारे एक बोरे में भारी मात्रा में आधार कार्ड मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सड़क किनारे मिले 1027 आधार कार्ड में से 867 हरियाणा के हैं।आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

नोएडाः उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-59 के पास सड़क किनारे बोरे में भरे 1027 आधार कार्ड पड़े मिले हैं। लोगों ने देखा और नोएडा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

खासबात यह है कि सड़क किनारे मिले 1027 आधार कार्ड में से 867 हरियाणा के हैं। पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर यह आधार कार्ड मिले हैं, उसके आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि बरामद किए गए सभी आधार कार्ड ‘असली’ हैं और जिन लोगों के आधार कार्ड हैं, उनके पते सत्यापित किए जा रहे हैं।

आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया होगा

उन्होंने बताया कि पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और ऐसा लग रहा है कि किसी कंपनी या दफ्तर में इन आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया होगा, वह कंपनी बंद हो गई होगी और इसके बाद दफ्तर खाली होने के दौरान यह आधार कार्ड कूड़े में फेंके दिए गए होंगे।

नोएडा पुलिस ने हरियाणा पुलिस को पत्र भेजा

वर्मा ने बताया कि नोएडा पुलिस ने हरियाणा पुलिस और उन जिलों के प्रशासन को पत्र भेज दिया है जहां के आधार कार्ड हैं। उन्होंने बताया कि बाकी आधार कार्ड दिल्ली और उत्तर प्रदेश के निवासियों के हैं और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में भी सत्यापन करवाया जा रहा है।

टॅग्स :आधार कार्डनॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos