लाइव न्यूज़ :

नोएडा : परीक्षा में नकल करवाने वाले गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार, तीन पूर्व सैनिक

By भाषा | Updated: November 1, 2021 20:12 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), एक नवंबर हरियाणा पुलिस में भर्ती के लिए हो रही परीक्षा में प्रश्नपत्र हल करवाने (नकल) वाले गिरोह के 10 सदस्यों को थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में से तीन पूर्व सैनिक हैं।

पुलिस ने बताया कि उक्त गिरोह उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर परीक्षा में प्रश्नपत्र हल करवाने का गैर कानूनी काम करता था।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस. ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चायन आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस में भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा सेक्टर 62 स्थित आईयोन डिजिटल सेंटर में चल रही थी।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस को सूचना मिली कि ‘‘पेपर साल्वर गैंग’’ के सदस्य अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर गैरकानूनी तरीके से उनके प्रश्नपत्र हल (नकल) करवा रहे हैं।

राजेश ने बताया कि सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए पुलिस ने उमेश कुमार, लाखन सिंह, वीरेंद्र यादव, अभिनव, सतनाम, सुनील कुमार, जितेंद्र यादव, महिपाल, विकास शर्मा, सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने 9 लाख 15 हजार रुपए नकद, 2 लाख रुपए के चेक, 16 मोबाइल फोन, 28 एटीएम कार्ड, दो कारें और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न प्रांतों में होने वाली सरकारी नौकरी की भर्तियों में अभ्यर्थियों से लाखों रुपए लेकर प्रश्नपत्र हल करवाता है।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से लाखन, सतनाम तथा सुनील पूर्व सैनिक हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो