लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच पुडुचेरी में शनिवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू

By भाषा | Updated: April 9, 2021 17:04 IST

Open in App

पुडुचेरी, नौ अप्रैल पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के कारण, 10 अप्रैल से रात का कर्फ्यू लागू किया जाएगा।

संक्रमण को रोकने के उपायों की घोषणा करते हुए, उन्होंने कहा कि मास्क पहनने समेत सभी नियमों को कड़ाई से लागू किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में टीकाकरण के लिए एक विशेष शिविर का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शनिवार से रात 11 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

इसके अलावा, सिनेमाघरों में बैठने की क्षमता के केवल 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति होगी और धार्मिक तथा सामाजिक समारोहों पर प्रतिबंध होगा।

उन्होंने कहा कि सभी पूजा स्थलों को रात आठ बजे तक बंद कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार 100 कोरोना वायरस जांच केंद्र और इतने ही टीकाकरण केंद्र चलाएगी।

उन्होंने कहा कि शीर्ष अधिकारी व्यापारिक केंद्रों, दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानदंडों के पालन की निगरानी करेंगे।

इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 223 नए मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,465 हो गई।

संक्रमण से शुक्रवार को यहां कोई मौत नहीं हुई और कुल मृतकों की संख्या 687 पर बनी रही। इस दौरान 139 और मरीज ठीक हुए हैं। अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,084 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे