लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के 10 नगरीय इलाकों में रात्रिकालीन कर्फ्यू 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 23:29 IST

Open in App

जयपुर, नौ अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को 10 नगरीय इलाकों में रात्रिकालीन कर्फ्यू की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी।

इस फैसले के तहत राज्य के अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, जयपुर, जोधपुर, कोटा व आबूरोड की नगरीय सीमा में रात आठ बजे से प्रातः छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। इसके लिए बाजार व व्यावसायिक प्रतिष्ठान शाम सात बजे बंद कर दिए जाएंगे। उदयपुर में बाजार व प्रतिष्ठान शाम पांच बजे बंद होंगे।

इससे पहले रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक था और यह 19 अप्रैल तक के लिए लगाया गया था।

राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3970 नये मामले आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,54,287 हो गई है। राज्य में इस घातक संक्रमण में 12 और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 2898 हो गई।

सरकार ने शहरी इलाकों से लगते ग्रामीण क्षेत्रों में 9वीं कक्षा तक के स्कूलों में नियमित कक्षाओं का संचालन बंद रखने के निर्देश भी जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में ये निर्णय किए गए।

इसके तहत, राज्यस्तर पर कोरोना स्टेट वॉररूम तथा सभी जिलों में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष सहित हेल्पलाइन 181 को चौबीसों घंटे फिर से कार्यशील करने, तथा सीमावर्ती जिलों में राज्य के बाहर से आने वाले व्यक्तियों की नेगेटिव आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट के लिए बनाई गई जांच चौकियों को अधिक सुदृढ़ करने जैसे कडे़ कदम उठाए गए हैं।

गहलोत ने जिला कलेक्टरों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सूक्ष्म निषिद्ध जोन में आवाजाही बिल्कुल बंद रखने, संपर्कों का पता लगाने तथा गृह पृथक-वास की पालना सुनिश्चित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर