लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में 18 अप्रैल तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:08 IST

Open in App

श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश), 12 अप्रैल कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर श्रावस्ती प्रशासन ने जिले में आगामी 18 अप्रैल तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया है।

श्रावस्ती के जिलाधिकारी टी.के. शिबू ने बताया कि जिले में आगामी 18 अप्रैल तक रात्रि नौ बजे से सुबह छह बजे तक तत्काल प्रभाव से रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप अनुमन्य वर्गों व क्षेत्रों के लिए आवागमन की छूट रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस, सुरक्षा बल, चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े लोगों कथा अन्य आवश्यक सेवाओं पर रोक नहीं रहेगी। इन व्यवस्थाओं से जुड़े लोगों को कर्फ्यू के दौरान अपना वैध परिचय पत्र दिखाना होगा।

गौरतलब है कि मात्र पांच ब्लाक वाले श्रावस्ती में रविवार तक कोविड-19 के 71 मरीज उपचाराधीन थे।

बौद्ध तीर्थ स्थल होने के चलते श्रावस्ती जिले की राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खासी अहमियत है। देश विदेश से बडी संख्या में बौद्ध धर्म के अनुयायी यहां बौद्ध मंदिरों में दर्शन करने आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन