लाइव न्यूज़ :

किसी को भारत की एक इंच जमीन कब्जा नहीं करने देंगे : राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: November 5, 2020 19:36 IST

Open in App

बेनीपट्टी/बलरामपुर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी सैनिकों एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रश्न उठाकर सरकार को बदनाम करना चाहती है लेकिन हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि न तो किसी को देश की एक इंच जमीन कब्जा करने देंगे और न किसी की एक इंच जमीन लेंगे ।

बेनीपट्टी और बलरामपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा , ‘‘सेना के पराक्रम पर सवाल उठाना बंद कीजिये। आज भारत की ताकत पूरी दुनिया में बढ़ रही है। ’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि बिहार रेजीमेंट के जवानों का शौर्य पूरी दुनिया ने गलवान घाटी में देखा है ।

सिंह ने कहा ,‘‘यह देश मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का देश है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश की मर्यादा के साथ खिलवाड़ उचित नहीं है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह सैनिकों एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रश्न उठाकर सरकार को बदनाम करना चाहती है लेकिन हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि न तो किसी को देश की एक इंच जमीन कब्जा करने देंगे और न किसी की एक इंच जमीन लेंगे ।

लोगों से राजग को वोट की अपील करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार अब विकास के रास्ते पर चल चुका है और यहां अब लालटेन की जरूरत लोगों को नही रही ।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों को पक्का मकान मुहैया करा रही है , अब लोगों को झोपड़ी की आवश्यकता नहीं रही ।

सिंह ने कहा कि किसानों की आमदनी दुगुनी करने के उद्देश्य से कृषि से सम्बंधित तीन कानून बनाये गए हैं जिसका लाभ किसानों को बहुत जल्द नजर आने लगेगा ।

उन्होंने कहा, ‘‘ कुल चौबीस जनसभाओं को सम्बोधित करने के बाद मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता राजग का सुशासन ही चाहती है।राजद का जंगलराज जनता भूली नहीं है।यहाँ राजग की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।’’

सिंह ने कहा कि पिछले 15 साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दामन पर भ्र्ष्टाचार का दाग नही लगा है और बिहार में पिछले 15 साल में विकास का कार्य तेज रफ्तार से हुआ है। पिछले पंद्रह साल में सड़कों का जाल बिछाया गया है और अब चौबीस घंटे गांव के सभी घरों में बिजली की आपूर्ति की जा रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं