लाइव न्यूज़ :

किसी ने भी इस सुनामी की कल्पना नहीं की थीः कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर खट्टर ने कहा

By भाषा | Updated: April 28, 2021 21:03 IST

Open in App

चंडीगढ़ , 28 अप्रैल कोविड-19 मामलों में भारी वृद्धि को 'अप्रत्याशित सुनामी' करार देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि इस संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर खट्टर ने कहा '' बारिश के मौसम में कोई भी बाढ़ आने की तो आशंका जता सकता है, लेकिन सुनामी की नहीं। ''

उन्होंने कहा कि सरकार बिस्तरों की उपलब्धता, चिकित्सीय आक्सीजन की आपूर्ति और जरूरी दवाओं की उपलब्धता समेत कई स्तरों पर कार्य कर रही है।

यहां एक पत्रकार वार्ता में खट्टर ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के लिए धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने, रात्रि कर्फ्यू, दुकानों के बंद होने के समय में कटौती समेत कई कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में अतिरिक्त बिस्तर बढ़ाने के साथ-साथ कोविड-19 संक्रमितों की देखभाल के लिए एमबीबीएस और परास्नातक छात्रों को तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि अप्रैल में हरियाणा में संक्रमण के मामलों में भारी उछाल के साथ-साथ मौतों की संख्या भी बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल संक्रमण के उच्चतर स्तर के दौरान 24 घंटे में 3100 मामले सामने आए थे जो 27 अप्रैल 2021 को ही करीब चार गुना हो गए थे।

उन्होंने हल्के और मध्यम लक्षणों वाले मरीजों से आग्रह किया कि वह जब तक अस्पताल में जाकर भीड़ न बढ़ाए जब तक कि चिकित्सक उपचार के लिए इसकी (अस्पताल में भर्ती होने की) सख्त जरूरत होने की सलाह नहीं दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता