लाइव न्यूज़ :

युवती की हालत देखकर कोई नहीं जुटा सका मदद की हिम्मत : चश्मदीद

By भाषा | Updated: December 6, 2019 05:55 IST

करीब 90 फीसद तक जल चुकी उस लड़की को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर हालत बेहद नाजुक होने की वजह से उसे देर शाम एयरलिफ्ट करके दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया

Open in App
ठळक मुद्दे उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में गम्भीर रूप से झुलसी कथित बलात्कार पीड़िता करीब एक किलोमीटर तक चलते हुए मदद की गुहार लगाती रही।घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे रवीन्द्र नामक व्यक्ति ने संवाददाताओं को बताया कि उसने देखा कि गम्भीर रूप से जली हुई युवती मदद की गुहार लगाती हुई दौड़ती आ रही थी।

 उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में गम्भीर रूप से झुलसी कथित बलात्कार पीड़िता करीब एक किलोमीटर तक चलते हुए मदद की गुहार लगाती रही। घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे रवीन्द्र नामक व्यक्ति ने संवाददाताओं को बताया कि उसने देखा कि गम्भीर रूप से जली हुई युवती मदद की गुहार लगाती हुई दौड़ती आ रही थी।

इस तरह उसने लगभग एक किलोमीटर का सफर तय किया। रवीन्द्र ने बताया कि उसकी गम्भीर हालत को देखकर किसी ने भी उसकी मदद के लिये आगे आने की हिम्मत नहीं की। उन्हें खुद यह लगा कि यह कोई इंसान नहीं, बल्कि कोई शैतानी साया है। उन्होंने बताया कि युवती जब उनके करीब पहुंची तो वह भी घबरा गये लेकिन जल्द ही माजरा समझ में आ गया। इस पर उन्होंने पुलिस की 112 नम्बर सेवा पर फोन किया। युवती ने खुद पुलिस को आपबीती बतायी।

उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले गयी। मालूम हो कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती ने शिवम और शुभम नामक युवकों पर 12 दिसम्बर 2018 को बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

युवती मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में रायबरेली रवाना होने के लिये सुबह करीब चार बजे बैसवारा रेलवे स्टेशन जा रही थी। तभी रास्ते में बिहार—मौरांवा मार्ग पर शिवम और शुभम ने अपने साथियों की मदद से उस पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। करीब 90 फीसद तक जल चुकी उस लड़की को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर हालत बेहद नाजुक होने की वजह से उसे देर शाम एयरलिफ्ट करके दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।न

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल