लाइव न्यूज़ :

कोरोना योद्धाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: February 28, 2021 23:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि भारत विभिन्न कोविड-19 प्रबंधन मापदंडों पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहा है और ऐहतियाती, सक्रिय और चरणबद्ध रुख के कारण यहां दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर और ठीक होने की सबसे अधिक दर दर्ज की गई।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हर्षवर्धन ने यह टिप्पणी ‘ग्लोबल एसोसिएशन फॉर फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन (जीएपीआईओ) द्वारा आयोजित ‘ग्लोबल इंडियन फिजिशियंस कांग्रेस’ में की।

हर्षवर्धन ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मेडिकल पेशेवरों के योगदान की प्रशंसा की।

बयान में हर्षवर्धन के हवाले से कहा गया, ‘‘दुनिया ने कोविड​​-19 के अभूतपूर्व संकट का सामना किया, हमारे डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य सेवा कार्यकर्ताओं ने मानवता के अग्रणी चैंपियन के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया, मानव जाति को बचाया क्योंकि यह अस्तित्व का संकट था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं समाज की सेवा करने में उनके साहस, वीरता और निस्वार्थ भाव को सलाम करता हूं। कोई भी शब्द सभी कोरोना योद्धाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, जिन्होंने दूसरों के जीवन को बचाने के लिए अपने स्वयं के जीवन को जोखिम में डाला। यह दुर्भाग्यपूर्ण और मेरे लिए बड़ा व्यक्तिगत नुकसान है कि उनमें से कई की इस दौरान जान चली गई।’’

बयान में कहा गया है कि इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री ने ग्लोबल इंडियन फिजिशियन कोविड-19 सहयोग की स्थापना के लिए जीएपीआईओ के प्रयासों का उल्लेख किया।

हर्षवर्धन ने इस अवसर पर कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए सरकार के प्रयासों को भी रेखांकित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू