लाइव न्यूज़ :

देहरादून में सप्ताहांत में लॉकडाउन नहीं: उत्तराखंड सरकार

By भाषा | Updated: November 26, 2020 22:25 IST

Open in App

देहरादून, 26 नवंबर उत्तराखंड सरकार ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि प्रदेश की राजधानी में सप्ताहांत में कोई लॉकडाउन नहीं लागू किया जाएगा और केवल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सैनिटाइजेशन के लिए रविवार के दिनों में जरूरी सामानों की बिक्री करने वाली दुकानों को छोड़कर बाजारों को बंद रखा जाएगा ।

यहां मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि देहरादून जिला प्रशासन ने राजधानी में सैनिटाइजेशन के उद्देश्य से रविवारों को बाजारों को बंद रखने का सख्ती से पालन कराने के लिए एक आदेश जारी किया है।

उन्होंने साफ किया कि 'बंदी' और 'लॉकडाउन’ में भ्रमित नहीं होना चाहिए क्योंकि दोनों शब्द तकनीकी रूप से भिन्न हैं ।

अधिकारी ने कहा कि फलों, सब्जियों और दवाओं की बिक्री करने वाली दुकानों, पेट्रोल पंपों और रसोई गैस एजेंसियों जैसी आवश्यक सेवाओं को रविवार की बंदी के दायरे से बाहर रखा जाएगा ताकि लोगों को असुविधा न हो।

कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सैनिटाइजेशन हेतु रविवार को दुकानों को बंद करने के सख्त अनुपालन का आदेश देहरादून के जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने बुधवार को जारी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह