लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके के लिए कोई वीआईपी श्रेणी नहीं, कोरोना योद्धाओं और बुजुर्गों को प्राथमिकता: केजरीवाल

By भाषा | Updated: November 21, 2020 00:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली,20 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जिंदगी मायने रखती है इसलिए कोविड-19 से बचाव के लिए टीके के लिए कोई भी वीआईपी अथवा गैर वीपीआईपी श्रेणी नहीं होनी चाहिए बल्कि इसके लिए कोरोना योद्धाओं,वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा अनुमान है कि टीके के वितरण की योजना केन्द्र सरकार बनाएगी, लेकिन वह ‘‘प्राथमिकता आधारित’’ टीकाकरण को वरीयता देंगे जिसकी ‘‘प्रकृति राजनीतिक न हो कर तकनीकी होगी।’’

केजरीवाल ने द हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट(एचटीएलएस) 2020 में कहा,‘‘ पूरी दुनिया और दिल्ली सरकार बेसब्री से टीके का इंतजार कर रही है अनुमान है कि वितरण योजना केंद्र सरकार तैयार करेगी। अगर वे हमसे सुझाव मांगते हैं ... जब लोगों के टीकाकरण की बात आती है तो वीआईपी अथवा गैर-वीआईपी श्रेणियां नहीं होनी चाहिए। सभी समान हैं और सभी का जीवन महत्वपूर्ण है।’’

केजरीवाल ने सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की ‘‘गंभीर तीसरी लहर’’ के बावजूद, स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं हुई है क्योंकि शहर की सरकार ‘दिल्ली मॉडल’ के तहत परीक्षण,संक्रमितों का पता लगाना, पृथक-वास में भेजने आदि कार्य तेजी से कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां