लाइव न्यूज़ :

कुंभ के दौरान शाही स्नान के दिन किसी वीआईपी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी

By भाषा | Updated: February 20, 2021 20:58 IST

Open in App

देहरादून, 20 फरवरी हरिद्वार में आगामी कुंभ के दौरान शाही स्नान के दिनों में किसी भी वीआईपी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह निर्णय शुक्रवार को यहां उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित विभिन्न राज्यों के पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक समन्वय बैठक में लिया गया। बैठक में उन उपायों पर चर्चा की गई, जो आयोजन का संचालन सुचारू रूप से करने के लिए आवश्यक है।

अगर कुंभ के दौरान शाही स्नान के दिन वीआईपी हरिद्वार आते हैं, तो उन्हें आम भक्त माना जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता करने वाले राज्य के पुलिस प्रमुख अशोक कुमार ने कहा कि यह देखने के लिए सोशल मीडिया निगरानी प्रकोष्ठ स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भ्रामक सामग्री तो पोस्ट नहीं की जाती है।

उन्होंने कहा कि बैठक में कानून-व्यवस्था, भीड़ और यातायात प्रबंधन और सोशल मीडिया से संबंधित मुद्दों और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर चर्चा की गई।

एक अप्रैल से शुरू होने वाले हरिद्वार कुंभ की अवधि इस बार कोविड महामारी को देखते हुए कम करके 28 दिनों तक कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग