लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण का कोई विकल्प नहीं, यह हर व्यक्ति के लिए लाभदायक: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: May 23, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई सभी पात्र व्यक्तियों को कोविड-19 टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि टीकाकरण संक्रमण के खिलाफ ''मजबूत प्रतिरोधक'' के तौर पर कार्य करता है और इसका कोई अन्य विकल्प नहीं है।

प्रसिद्ध चिकित्सक और मधुमेह विशेषज्ञ सिंह ने विभिन्न चिकित्सा शोध के निष्कर्षों का हवाला दिया, जिसमें बताया गया है कि कोविड-19 का टीका इस घातक वायरस के खिलाफ ढाल नहीं बनाता बल्कि बीमारी की गंभीरता को कम करने में सहायता करता है।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण का कोई विकल्प नहीं है और हर पात्र व्यक्ति को टीका अवश्य लगवाना चाहिए क्योंकि ये लाभदायक है।

कार्मिक राज्यमंत्री सिंह ने कहा, '' अगर टीकाकरण के बाद कोविड संक्रमण होता भी है तो यह कम गंभीर होगा। टीकाकरण कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ 100 फीसदी सुरक्षा प्रदान नहीं सकता, फिर भी यह बीमारी की गंभीरता के खिलाफ ''मजबूत प्रतिरोधक'' के तौर पर कार्य करता है।''

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद लोग संक्रमण की चपेट में आए।

उन्होंने कहा कि वह खुद भी टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद संक्रमित हो गए थे।

हालांकि, मंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में टीके लगवा चुके व्यक्ति के गंभीर रूप से बीमार होने और जान जाने का खतरा बेहद कम होता है।

उन्होंने कहा कि टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी लोगों को कोविड से बचाव संबंधी नियमों का पालन करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं