लाइव न्यूज़ :

अगर सार्वजनिक निवेश नहीं बढ़ा तो ‘‘भारी-भरकम मंत्रिमंडल’ का कोई फायदा नहीं : माकपा

By भाषा | Updated: July 11, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई माकपा ने आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निवेश में कमी और टीकाकरण की कम दर संबंधी कथित रिपोर्ट पर रविवार को सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ‘‘ अगर सार्वजनिक निवेश नहीं बढ़ाया जाता है तो भारी-भरकम मंत्रिमंडल’’का कोई फायदा नहीं है।

कई ट्वीट कर माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को रोजगार और मांग बढ़ाने के लिए आधारभूत संरचना के निर्माण पर और अधिक निवेश करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘ चेहरों को बदलने से और भारी-भरकम मंत्रिमंडल का कोई फायदा नहीं है।‘धन्यवाद’ देने वाले विज्ञापन के हथकंडे को बंद करें और टीके पर अधिक राशि आवंटित की जाए। यह विनाशकारी है। जब अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और जीविकोपार्जन को सुरक्षित करने के लिए अधिक सार्वजनिक निवेश की जरूरत है तब सरकारी खर्चे में 41.6 प्रतिशत की भारी कमी आई है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि कहां पैसे खर्च किए जा रहे हैं। येचुरी ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय संपत्तियों की जारी लूट और पेट्रोल के करों में वृद्धि से मिलने वाला पैसे कहां है। क्या यह मोदी सरकार के पीआर प्रोपगेंडा के लिए हैं?या प्रधानमंत्री के लिए नया घर बनाने और शानदार विमान खरीदने के लिए है? पूरी दुनिया रोजगार और लोगों को अपनी जिंदगी दोबारा पटरी पर लाने के लिए पैसे खर्च कर रही है लेकिन भारत सरकार नहीं।’’

येचुरी ने कहा कि कोविड-19 महामारी खत्म होने की स्थिति अभी कोसो दूर है और लोगों की रक्षा के लिए एक ही रास्ता टीका है। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार सभी को मुफ्त टीका मुहैया कराने के लिए 35 हजार करोड़ रुपये खर्च नहीं कर पा रही है।टीकाकरण दर में कमी की कीमत हजारों जिंदगियां हो सकती है जबकि प्रत्येक जीवन मायने रखता है।’’

माकपा महासचिव ने वह खबर भी साझा की जिसके मुताबिक भारत उन देशों में शामिल है जहां पर आबादी के सबसे कम हिस्से का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग