लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा: कश्मीर पुलिस प्रमुख

By भाषा | Updated: March 22, 2021 16:06 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 मार्च जम्मू-कश्मीर में इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल कर चौबीस घंटे सातों दिन निगरानी समेत सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि यात्रा के मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी और 24 घंटे गश्त की जाएगी।

कुमार ने कहा, ''हम गर्मी के महीनों में होने वाली यात्रा को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। हमने योजना बनाई है। चौकियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कुछ शिविरों की जगह बदली जाएगी। चुनावों (कुछ राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव) के बाद हमें अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी मिलेंगे। हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे...यात्रा में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।''

इस बार अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू होगी और परंपरा के अनुसार 22 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन इसका समापन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?