लाइव न्यूज़ :

'पुलिस और भाजपा सरकार पर विश्वास नहीं', आतंकियों की गिरफ्तारी पर अखिलेश के बयान से गरमाई सियासत, मायावती बोलीं-नहीं होनी चाहिए राजनीति

By अभिषेक पारीक | Updated: July 12, 2021 21:18 IST

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में दो संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी को लेकर संदेह जताया है। चुनावी मौसम में अखिलेश के बयान ने सियासी बयानबाजी को हवा दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में दो संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी को लेकर संदेह जताया है। अखिलेश ने कहा कि मैं पुलिस और खासकर भाजपा सरकार पर विश्वास नहीं कर सकता। उनकी पार्टी ने आरोप लगाया है कि एक एडिट की गई क्लिप प्रसारित कर गलत अर्थ देने की कोशिश की जा रही है। 

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में दो संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी को लेकर संदेह जताया है। चुनावी मौसम में अखिलेश के बयान ने सियासी बयानबाजी को हवा दे दी है। अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि मैं उत्तर प्रदेश पुलिस और खासकर भाजपा सरकार पर विश्वास नहीं कर सकता। 

हालांकि उनकी पार्टी ने आरोप लगाया है कि एक एडिट की गई क्लिप प्रसारित कर गलत अर्थ देने की कोशिश की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने गिरफ्तारी को लेकर कुछ भी नहीं कहा था। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात तब कही थी, जब गिरफ्तारी के बारे में किसी को पता भी नहीं था। 

अखिलेश के बयान को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं ने अखिलेश यादव का बयान सोशल मीडिया पर शेयर किया है। भाजपा के अमित मालवीय ने लिखा,'अखिलेश यादव को पहले वैक्सीन को लेकर शक था, अब कह रहे हैं कि आतंकियों के खिलाफ यूपी पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा नहीं करते। अगर उन्हें किसी बात पर भरोसा नहीं है, ना ही सरकार पर और ना ही प्रशासन पर तो वे मुख्यमंत्री क्यों बनना चाहते हैं? घर पर बैठें।'

वहीं मायावती ने एक ट्वीट कर कहा, 'यूपी पुलिस का लखनऊ में आतंकी साजिश का भंडाफोड़ करने व इस मामले में दो लोगों के तार अलकायदा से जुड़े होने का दावा अगर सही है तो यह गंभीर मामला है और उचित कार्रवाई होनी चाहिए। वरना इसकी आड़ में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए जिसकी आशंका व्यक्त की जा रही है।'

यूपी सरकार ने रविवार को कहा कि अलकायदा समर्थित अंसार गजवतुल हिंद के दो संदिग्ध आतंकवादियों को उसके आतंकवाद निरोधी दस्ते ने रविवार को लखनऊ के बाहरी इलाके से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, वे उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर 'मानव बम' का उपयोग करने सहित विस्फोट की योजना बना रहे थे।  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया कि मिन्हाज अहमद और मसीरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया और लखनऊ में उनके घरों से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया गया। कुमार के अनुसार, दोनों 'लखनऊ सहित विभिन्न शहरों में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) से पहले आतंकवादी गतिविधियों को उजागर करने' की योजना बना रहे थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअखिलेश यादवमायावतीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो