लाइव न्यूज़ :

असम से मिजोरम में कोई ट्रक प्रवेश नहीं कर पाया

By भाषा | Updated: November 4, 2020 01:03 IST

Open in App

आइजोल, तीन नवंबर मिजोरम मे मंगलवार को असम से कोई भी ट्रक राज्य में प्रवेश नहीं कर पाया क्योंकि दोनों राज्यों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 306 पर मार्ग अवरूद्ध है।

वेरियंगटे पुलिस थाना के प्रभारी लालचॉइमाविया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कोई भी ट्रक या अन्य वाहन असम की तरफ से राज्य में प्रवेश नहीं कर पाया क्योंकि दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद की वजह से पड़ोसी राज्य में मार्ग अवरूद्ध है।

उन्होंने बताया कि वेरियंगटे में एक अस्पताल में असम के एक व्यक्ति की मौत के बाद अब मिजोरम-असम सीमा पर नया कोई तनाव नहीं है। उन्होंने बताया कि 45 वर्षीय इंताजुल अली लस्कर का शव मंगलवार सुबह उसके परिवार को सौंप दिया गया। इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

लस्कर को राज्य आबकारी एवं मादक पदार्थ से संबंधित विभाग ने 420 ग्राम हेरोइन के साथ वेरियगंट से गिरफ्तार किया था।

मिजोरम के अधिकारियों का दावा है कि लस्कर मादक पदार्थ की तस्करी करता था जबकि उसके रिश्तेदारों का आरोप है कि बदमाशों ने उसका अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह