लाइव न्यूज़ :

असम के भाजपा नेताओं को जान का कोई खतरा नहीं : हेमंत बिस्व सरमा

By भाषा | Updated: December 25, 2021 23:26 IST

Open in App

गुवाहाटी, 25 दिसंबर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) को ‘कांग्रेस की संस्कृति’ करार देते हुए राज्य के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से इसे छोड़ने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में भाजपा के किसी भी नेता को जान का खतरा नहीं है क्योंकि भाजपा नेताओं ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें जान का कोई खतरा नहीं है। हमें पीएसओ की आवश्यकता क्यों होगी? हमें कौन मारेगा? यह कांग्रेस की संस्कृति है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस बात की ‘‘गारंटी’’ दे सकते हैं कि भाजपा के किसी भी सदस्य को कोई खतरा नहीं है। सरमा ने कहा, ‘‘हमने कोई बुरा काम नहीं किया है। अब कोई सक्रिय (उग्रवादी) संगठन भी नहीं हैं। हालांकि कुछ लोगों का उनके खिलाफ पुराना मुद्दा हो सकता है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास पीएसओ को हटाने का अधिकार है, लेकिन वह पार्टी की ओर से अनुरोध आने का इंतजार कर रहे हैं। सरमा ने कहा, ‘‘मैं पीएसओ को हटा सकता हूं। लेकिन मैं इस बात का इंतजार कर रहा हूं कि हमारे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष इस मामले को खुद आगे बढ़ाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए