लाइव न्यूज़ :

किसी भी आतंकवादी को बख्शा नहीं जाएगा : रैना

By भाषा | Updated: October 17, 2021 22:50 IST

Open in App

जम्मू, 17 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंदर रैना ने कश्मीर घाटी में चार बाहरी मजदूरों की हत्या की रविवार को निंदा की और कहा कि किसी भी आतंकवादी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त कराया जाएगा।

पिछले 24 घंटे में श्रीनगर, पुलवामा और कुलगाम जिलों में तीन अलग-अलग हमलों में बिहार के तीन और उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस बीच, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुलगाम जिले में हुई आतंकवादी घटना पर कहा कि सुरक्षा बल इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

वहीं, रैना ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अपनी आजीविका के लिए कश्मीर आने वाले मजदूरों की कायरता के साथ हत्या करने का एक बार फिर से जघन्य अपराध किया है। गरीब मजदूरों को निशाना बनाने की साजिश पाकिस्तान ने लोगों के बीच भय पैदा करने के लिए रची।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें मानवता के खिलाफ अपने अपराध की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?