लाइव न्यूज़ :

दीवाली पर कुम्हारों, स्व-सहायता समूहों और छोटे कारीगरों से नहीं लिया जाएगा कर या शुल्क

By भाषा | Updated: October 26, 2021 01:17 IST

Open in App

रायपुर, 25 अक्टूबर छत्तीसगढ़ सरकार ने दीपावली के अवसर पर राज्य के कुम्हारों, स्व-सहायता समूहों और छोटे कारीगरों से कर या शुल्क नहीं लेने का फैसला किया है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली के अवसर पर कुम्हारों, स्व-सहायता समूहों और छोटे कारीगरों से कोई भी कर या शुल्क नहीं लेने तथा उन्हें पूरा सहयोग और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि कुम्हारों, स्व-सहायता समूहों और छोटे कारीगरों द्वारा दीपावली के मौके के लिए विशेष रूप से तैयार की गई सामग्रियों की बिक्री के लिए स्टॉल, दुकानें लगाई जाती हैं। कुम्हारों द्वारा दीए, दीप, मूर्तियों तथा स्व-सहायता समूहों और छोटे कारीगरों द्वारा अनेक सजावटी सामानों की बिक्री की जाती है। इन लोगों पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े और वह सुविधाजनक रूप से सामग्रियों का विक्रय कर सकें, इसलिए मुख्यमंत्री ने इन्हें पूरा सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आज लखनऊ प्रवास पर रवाना होने से पहले यह आदेश जारी किया।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने आम जनता से अपील की है कि वह दीपावली के मौके पर स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार सामग्रियों का क्रय कर उन्हें भी अपनी खुशियों में शामिल करने की पहल करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह