लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा की जगह लेने के संबंध में भाजपा नेतृत्व से कोई बात नहीं हुई : प्रह्लाद जोशी

By भाषा | Updated: July 24, 2021 17:28 IST

Open in App

हुब्बाली, 24 जुलाई केंद्रीय कोयला, खनन और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने उनसे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का स्थान लेने के बारे में कोई बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि केवल मीडिया ही इस बारे में बात कर रहा है।

जैसा कि येदियुरप्पा ने घोषणा की थी कि वह 25 जुलाई को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन करेंगे। जोशी ने हालांकि कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि केन्द्रीय नेतृत्व ने येदियुरप्पा से इस्तीफा देने के लिए कहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक येदियुरप्पा का मुख्यमंत्री का पद छोड़ना तय माना जा रहा है।

जोशी ने संवाददाताओं से कहा, “किसी ने मुझसे इस बारे में (येदियुरप्पा की जगह लेने के बारे में) बात नहीं की है। केवल मीडिया ही इस बारे में बात कर रहा है। चूंकि मुझसे इस बारे में किसी ने कोई बात नहीं की है, इसलिए इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने की कोई जरुरत नहीं है।”

यह पूछे जाने पर कि यदि उन्हें कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो क्या होगा, केंद्रीय मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, “मैं कभी भी 'यदि' और 'लेकिन' शब्दों वाले काल्पनिक सवालों का जवाब नहीं देता। मैं ऐसे सवालों का जवाब नहीं देना चाहता।”

उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा नेतृत्व के अलावा 'सर्वोच्च नेता' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ही इस बारे में फैसला करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “भाजपा के कोई आलाकमान नहीं है सिर्फ राष्ट्रीय नेतृत्व है। हमें समय-समय पर अलग-अलग नेतृत्व मिला है। एक समय राजनाथ सिंह थे, जिसके बाद नितिन गडकरी आए, उनके बाद अमित शाह पार्टी अध्यक्ष बने और अब जे पी नड्डा हैं। मौजूदा समय में, हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के रूप में सर्वोच्च नेता हैं। वे ही तय करेंगे।”

उन्होंने प्रभावशाली लिंगायत समुदाय के संतों द्वारा भाजपा को चेतावनी देने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिसमें संतो ने कहा है कि यदि लिंगायत नेता येदियुरप्पा को पद से हटा दिया गया तो भाजपा बर्बाद हो जाएगी।

गौरतलब है कि 58 वर्षीय जोशी 2004 से ही कर्नाटक की धारवाड़ सीट से सांसद हैं। वह जुलाई 2012 से जनवरी 2016 तक भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos