लाइव न्यूज़ :

गठबंधन को लेकर आप और एसबीएसपी के बीच कोई वार्ता नहीं हो रही: आप नेता संजय सिंह

By भाषा | Updated: July 13, 2021 13:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के बीच गठबंधन संबंधी खबरों के बीच ‘आप’ नेता संजय सिंह ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हो रही।

एसबीएसपी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को कहा था कि वह चुनाव के लिए गठबंधन करने के मकसद से ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल से इस सप्ताह मुलाकात करेंगे। इस बयान को लेकर सिंह ने राजभर पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ओ पी राजभर जी झूठ बोल रहे हैं। केजरीवाल जी की उनसे कोई मुलाकात तय नहीं हुई है और ना ही उनसे किसी तरह का गठबंधन हो रहा है।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘केजरीवाल जी से ओम प्रकाश राजभर जी की मुलाकात के बारे में जो भी खबर प्रकाशित हो रही है, वह झूठी और बेबुनियाद है। मीडिया से अनुरोध है कि ऐसी कोई भी खबर चलाने से पहले सही जानकारी हासिल कर लें।’’

राजभर ने कहा था कि वह सिंह की मौजूदगी में 17 जुलाई को केजरीवाल के साथ मुलाकात करेंगे। राजभर ने कहा था कि भागीदारी संकल्प मोर्चा में आप को शामिल करने को लेकर बातचीत की जाएगी।

भागीदारी संकल्प मोर्चा राजभर की अगुवाई में छोटे दलों का एक गठबंधन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos