लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने लागू किया ड्रेस कोड: ऑफिस में जीन्स, टी-शर्ट चप्पल पहनकर आने पर रोक, मानने होंगे ये नियम

By स्वाति सिंह | Updated: December 12, 2020 11:58 IST

महाराष्ट्र सरकार ने इस आदेश के पीछे तर्क दिया है कि कई बार सरकारी कर्मचारी कार्यालय अनुकूल पहनावे में नहीं आते हैं. इस कारण जनमानस में उनकी छवि मलिन होती है. आम लोगों द्वारा सरकारी कर्मचारियों से अच्छे बर्ताव और व्यक्तित्त्व की उम्मीद की जाती है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है. अब कार्यालय में जीन्स, टी-शर्ट या चप्पल पहनकर नहीं आया जा सकता.

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है. इसके मुताबिक अब कार्यालय में जीन्स, टी-शर्ट या चप्पल पहनकर नहीं आया जा सकता. सरकार की ओर से जारी परिपत्र के मुताबिक, सभी सरकारी कर्मचारियों को कम से कम शुक्रवार को खादी के कपड़े पहनने चाहिए ताकि हाथ से सूतकताई को बढ़ावा मिल सके.

राज्य सरकार ने इस आदेश के पीछे तर्क दिया है कि कई बार सरकारी कर्मचारी कार्यालय अनुकूल पहनावे में नहीं आते हैं. इस कारण जनमानस में उनकी छवि मलिन होती है. आम लोगों द्वारा सरकारी कर्मचारियों से अच्छे बर्ताव और व्यक्तित्त्व की उम्मीद की जाती है.

यदि अधिकारी और कर्मचारी का पहनावा अशोभनीय और मटमैला होगा तो परोक्ष रूप से उसका परिणाम कामकाज पर भी होता है.

पहनावे के लिए जारी दिशा निर्देश इस प्रकार हैं :

- मंत्रालय में महिलाओं को साड़ी, सलवार चूड़ीदार, ट्राऊजर (पैन्ट) और उस पर कुर्ता साथ में दुपट्टा पहनना होगा. पुरुषों को शर्ट, पैन्ट या ट्राऊजर पहनना होगा.

- गहरे रंग के चित्र-विचित्र और भड़काऊ चित्र वाले कपड़ों की अनुमति नहीं होगी.

- सरकारी कर्मचारी दफ्तरों में अब चप्पल (स्लीपर) नहीं पहन सकते.

- महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को जहां तक संभव हो, चप्पल, सैंडल, शूज का उपयोग करना चाहिए. पुरुष अधिकारियों और कर्मचारियों को शूज और सैंडल का उपयोग करना होगा.

- शुक्रवार को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को खादी के कपड़े पहनने होंगे.

- पहनावा साफ-सुथरा होना चाहिए.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे