लाइव न्यूज़ :

कोयंबटूर में स्वाइन फ्लू नहीं, केवल हल्का इंफ्लूएंजा : जिला प्रशासन

By भाषा | Updated: November 16, 2021 22:11 IST

Open in App

कोयंबटूर,16 नवम्बर कोयंबटूर में स्वाइन फ्लू के दो मरीजों का इलाज किये जाने को लेकर मीडिया के एक हिस्से में प्रकाशित खबरों के बाद जिलाधिकारी डॉ. एस समीरन ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि जिन दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है वे स्वाइन फ्लू के नहीं, बल्कि हल्के इंफ्लूएंजा के मरीज हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा कि चिंता का कोई कारण नहीं है, क्योंकि जिला स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने जांच की है और इसमें पता चला है कि ये मामले स्वाइन फ्लू के नहीं हैं। ये मरीज सामान्य रूप से हल्के इन्फ्लूएंजा के हैं।

इससे पहले, शहर के नागरिक निकाय के सूत्रों ने कहा था कि कोरोनोवायरस के लक्षणों वाली 60 वर्षीया दो महिलाएं एच1एन1 से प्रभावित पाई गई हैं।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा शिविर आयोजित किए हैं और यह पुष्टि की गई है कि स्वाइन फ्लू के कोई लक्षण सामने नहीं आए हैं। कीटाणुनाशक का छिड़काव भी किया गया है।

निगम ने विज्ञप्ति में कहा है कि दोनों महिलाओं के इलाकों में कीटाणुनाशक का छिड़काव करने के लिए कदम उठाए गए हैं। निगम आयुक्त राजा गोपाल सुनकारा ने लोगों को संक्रमण से बचने के लिए अपने परिसर और आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह जारी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले