लाइव न्यूज़ :

कच्छ में चुनावी विजय जुलूस में ‘पाक समर्थित’ नारेबाजी नहीं : पुलिस

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:37 IST

Open in App

कच्छ, 22 दिसंबर गुजरात में एक वीडियो की पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर किए गए दावों के विपरीत कच्छ जिले में ग्राम पंचायत चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार की रैली के दौरान पाकिस्तान के पक्ष में कोई नारा प्रथम दृष्टया नहीं लगाया गया था। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पंचायत चुनाव का परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद मंगलवार को दुधई गांव में रीनाबेन राधुभाई कोठीवाड़ की जीत रैली के दौरान कुछ लोगों ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने का दावा करते हुए गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले दिन में, गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने इस वीडियो का हवाला दिया था और कहा था कि कच्छ (पूर्व) के एसपी और सीमा रेंज आईजी को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुआ है, जिसमें यह दावा किया गया था कि एक महिला उम्मीदवार के विजय जुलूस के दौरान लोगों के एक समूह ने पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए।

पुलिस अधीक्षक (कच्छ पूर्व) मयूर पाटिल ने संवाददाताओं को बताया, “रीनाबेन राधुभाई कोठीवाड़ ने दुधई गांव की महिला सरपंच के रूप में चुनाव जीता, जिसके परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए थे। उनके विजय जुलूस के दौरान उनके समर्थकों ने दो बार ‘राधुभाई जिंदाबाद’ के नारे लगाए। हालांकि, कुछ लोगों ने यह दावा करने के लिए वीडियो को गलत तरीके से प्रस्तुत किया कि लोग पाकिस्तान जिंदाबाद चिल्ला रहे थे।”

उन्होंने कहा कि अगर वीडियो क्लिप को शांति से सुना जाए तो कोई भी सुन सकता है कि आठ सेकंड के बाद लोग दो बार ‘राधुभाई जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं।

पाटिल ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और गलत सूचना फैलाने के लिए शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने कहा, “हम उस पत्रकार को चेतावनी जारी करेंगे, जिसने बिना उचित सत्यापन के इस वीडियो को ट्विटर पर साझा किया। हम उस संगठन को भी लिखेंगे, जिसके लिए वह काम कर रहा है।”

संघवी ने कहा था कि कच्छ में चुनाव परिणाम के बाद (रैली में) नारेबाजी की घटना की उचित जांच की जा रही है।

मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “हम पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि नारे लगाने वाले सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू