लाइव न्यूज़ :

देश में प्लाज्मा बैंकों की संख्या के बारे में कोई आंकड़े नहीं: मोदी सरकार

By भाषा | Updated: September 20, 2020 16:55 IST

केंद्र सरकार ने कहा कि राज्यों ने कोविड-19 मरीजों को प्लाज्मा थैरेपी मुहैया कराने के लिए ऐसे बैंकों की स्थापना की पहल की है लेकिन इन बैंकों के संबंध में केंद्रीय स्तर पर कोई आंकड़े नहीं रखे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के लिए ‘क्लीनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल’ में ‘कॉन्वेलसेंट’ प्लाज्मा थैरेपी को ऐसी थैरेपी के तौर पर शामिल किया गया है जिसकी अभी जांच चल रही है।

नयी दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार ने रविवार को कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी के इलाज के लिए ‘कॉन्वेलसेंट’ प्लाज्मा थैरेपी की सिफारिश नहीं की है और प्लाज्मा बैंकों की स्थापना के बारे में किसी प्रस्ताव पर विचार भी नहीं किया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्यों ने कोविड-19 मरीजों को प्लाज्मा थैरेपी मुहैया कराने के लिए ऐसे बैंकों की स्थापना की पहल की है लेकिन इन बैंकों के संबंध में केंद्रीय स्तर पर कोई आंकड़े नहीं रखे गए हैं।

प्रश्न में पूछा गया था कि देश में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए राज्यवार कितने प्लाज्मा बैंक हैं और क्या सरकार का देश में कोरोना वायरस की समस्या से निपटने के लिए और प्लाज्मा बैंकों की स्थापना करने का प्रस्ताव है।

चौबे ने कहा कि कोविड-19 के लिए ‘क्लीनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल’ में ‘कॉन्वेलसेंट’ प्लाज्मा थैरेपी को ऐसी थैरेपी के तौर पर शामिल किया गया है जिसकी अभी जांच चल रही है। भाषा मनीषा अविनाश अविनाश

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों