लाइव न्यूज़ :

किसी राज्य ने ट्रेनों का संचालन बंद करने को नहीं कहा है : रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष

By भाषा | Updated: April 16, 2021 15:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि अभी तक किसी भी राज्य ने ट्रेन सेवा बंद करने का अनुरोध नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जहां भी राज्यों ने निषिद्ध क्षेत्रों को लेकर चिंता जतायी है वहां यात्रियों की रैंडम जांच और गंतव्य पर पहुंचने पर जांच की जा रही है।

शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे ने इंगित किया है कि आईआरसीटीसी की टिकट बुक करने वाली वेबसाइट पर दिए गए प्रोटोकॉल का सभी राज्य पालन कर रहे हैं, वेबसाइट पर बताया जा रहा है कि यात्री को किन क्षेत्रों में जाने से पहले आरटी-पीसीआर जांच करवाने या कोविड-19 नेगेटिव प्रमाणपत्र लेने की जरुरत है, या फिर कहां पहुंचने पर उन्हें जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक किसी भी राज्य की सरकार ने ट्रेनों का संचालन बंद करने को नहीं कहा है। लेकिन जहां भी चिंता की बात है, राज्य सरकारों ने मुद्दे को लेकर हमसे चर्चा की है और जहां भी निषिद्ध क्षेत्र हैं वहां रैंडम जांच किए जा रहे हैं। रेलवे ने ई-टिकट कराने की वेबसाइट पर सारी जानकारी दी हुई है और यात्रियों को सूचना दी जा रही है कि गंतव्य पर पहुंचने पर उन्हें जांच करवानी होगी या फिर कोविड-19 प्रमाणपत्र लेकर जाना होगा।’’

शर्मा ने यह भी कहा कि रेलवे यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग कर रहा है और कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत जुर्माने की राशि भी अधिसूचित कर दी है।

उन्होंने श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की संभावना से इंकार कर दिया और कहा कि मांग और जरुरत के मुताबिक ट्रेनें चलायी जाएंगी।

शर्मा ने यह भी कहा कि स्टेशनों पर भीड़ रोकने के लक्ष्य से प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य बढ़ा दिया गया है।

कोविड केयर सेंटर के रूप में इस्तेमाल होने वाले परिवर्तित डिब्बों के बारे में सवाल करने पर शर्मा ने कहा, ‘‘देश में विभिन्न जगहों पर हमारे पास 4,000 आइसोलेशन कोच (बोगी) हैं। हमें महाराष्ट्र के नांदरबार से 100 से ज्यादा बोगियों की मांग आयी है और 20 आइसोलेशन कोच मुहैया कराए गए हैं।’’

शर्मा ने कहा कि रेलवे मुंबई, गुजरात, कर्नाटक और जहां भी मांग ज्यादा है, वहां सभी स्टेशनों पर करीब से नजर रखे हुए है और जोनल महाप्रबंधकों को अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का अधिकार दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको आश्वासन देता हूं कि सेवा में कोई कमी नहीं है, हालात सामान्य हैं, खास तौर से मुंबई, सूरत और बेंगलुरु में।’’

भारतीय रेल औसतन एक दिन में 1,490 मालगाड़ियों और एक्सप्रेस ट्रेनों तथा 5,397 उपनगरीय ट्रेन सेवाओं का संचालन करती है।

शर्मा ने कहा, ‘‘हम ज्यादा लोकप्रियता वाली ट्रेनों के 28 क्लोन ट्रेनें और 947 यात्री ट्रेनों का संचालन भी कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि करीब 70 प्रतिशत ट्रेन सेवा बहाल हो गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश भर में अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिहाज से रेलवे 140 अतिरिक्त ट्रेनों का भी संचालन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल