लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविशील्ड टीके को लेकर चिंतित करने वाले संकेत नहीं मिले : सरकार

By भाषा | Updated: March 17, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च ऑक्सफोर्ड -एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके के संभावित दुष्परिणाम और कुछ यूरोपीय देशों में इसके इस्तेमाल पर रोक के बीच भारत सरकार ने बुधवार को कहा कि अभी देश में इस टीके के इस्तेमाल को लेकर चिंतित करने वाले संकेत नहीं मिले हैं।

कुछ यूरोपीय देशों में एस्ट्राजेनेका के टीके पर रोक के बारे में पूछे जाने पर नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ.वीके पॉल ने यहां साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ऐसा केवल एहतियातन किया गया है।

उन्होंने कहा कि एस्ट्राजेनेका टीके लेने वालों में खून के थक्के जमने के मामले प्रकाश में आए और जिससे चिंतित करीब 10 यूरोपीय देशों ने एस्ट्राजेनेका के टीके को अपने यहां देने पर अस्थायी रोक लगा दी।

डॉ.पॉल ने कहा, ‘‘यूरोपीय चिकित्सा एजेंसी ने कहा कि यह एहतियाती कदम है और अभी ऐसा कोई भरोसेमंद आंकड़ा नहीं है जो टीके और इसके दुष्प्रभाव के बीच संबंध को स्थापित कर सके। इसका आकलन किया जाना बाकी है।’’

उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि एहतियातन जांच होनी चाहिए लेकिन विशेषतौर पर यह भी कहा है कि टीकाकरण अभियान स्थगित नहीं करें।

डॉ.पॉल ने कहा, ‘‘ भारत की अपनी समिति जो टीकाकरण के बाद दुष्प्रभाव के मामले को देखती है। पिछले कुछ दिनों से हमें उपलब्ध हो रही सूचनाओं पर व्यवस्थागत तरीके से नजर रखा रही है और मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि हमें इस संबंध में चिंता करने वाले संकेत नहीं मिले हैं। इसलिए, स्पष्ट है कि पूरी क्षमता से कोविशील्ड के साथ टीकाकरण अभियान चलता रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम सामने वाली स्थितियों के आधार पर इस चिंता से निपटने को तैयार हैं। हालांकि, आज की स्थिति में कोविशील्ड को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान