लाइव न्यूज़ :

अंबानी के घर के पास मिली एसयूवी में जबर्दस्ती प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले: पुलिस

By भाषा | Updated: March 13, 2021 00:24 IST

Open in App

मुंबई, 12 मार्च उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास पिछले महीने मिली उस स्कॉर्पियो के दरवाजे को जबर्दस्ती खोलने के कोई निशान नहीं मिले हैं जिसमें विस्फोटक पाया गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि इसके बाद मुंबई अपराध शाखा के जांचकर्ताओं को यह संदेह हुआ कि इसे तब डुप्लीकेट चाबी से खोला गया होगा जब इसे चोरी किया गया था।

मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपने हाथ में ले ली है।

एसयूवी मनसुख हिरेन के पास थी और उन्होंने दावा किया था कि वाहन अंबानी के घर के बाहर पाये जाने से एक सप्ताह पहले विक्रोली इलाके से चोरी हो गया था। हिरेन पांच मार्च को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाये गये थे।

अपराध शाखा की जांच टीम का हिस्सा रहे अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें ऐसा कोई निशान नहीं मिला था जिससे पता चले कि उसके दरवाजे बल प्रयोग करके खोले गए थे।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि वाहन की फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार है।

हिरेन ने कहा था कि उन्होंने वाहन सड़क पर छोड़ दिया था क्योंकि इसकी स्टीयरिंग 17 फरवरी की रात को जाम हो गई थी।

सूत्रों ने बताया कि इस बीच, शुक्रवार को एनआईए की एक टीम मामले से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए ठाणे के पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करने पहुंची।

सूत्रों ने बताया कि हिरेन की मौत की जांच कर रही महाराष्ट्र एटीएस ने भी ठाणे में कुछ व्यक्तियों के बयान दर्ज किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं