लाइव न्यूज़ :

आईएमडी ने कहा- अगले 2-3 घंटों के दौरान दिल्ली में कोई खास बारिश की संभावना नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 10, 2023 12:03 IST

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि नए रडार इमेजरी से पता चला है कि अगले 2-3 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में कोई महत्वपूर्ण बारिश होने की संभावना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को शहर में गरज के साथ मध्यम बारिश होगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे।बारिश के कारण दिल्ली, नॉएडा और गुरुग्राम में सोमवार को स्कूल बंद रहे।

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि नए रडार इमेजरी से पता चला है कि अगले 2-3 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में कोई महत्वपूर्ण बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को शहर में गरज के साथ मध्यम बारिश होगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। 

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह पानी भरने और यमुना नदी में बढ़ते जल स्तर के संबंध में सोमवार को बैठक की। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है।

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ने के बाद दिल्ली सरकार ने रविवार को बाढ़ की चेतावनी जारी की थी। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, शाम चार बजे 1,05,453 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था और यह पहली चेतावनी है। केंद्रीय जल आयोग के बाढ़ निगरानी पोर्टल के अनुसार, दिल्ली में नदी का जलस्तर बढ़ रहा है और मंगलवार को इसके खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार करने की आशंका है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह