लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में टीके की कोई कमी नहीं, तीसरी लहर का सामना करने के लिए तैयार: उप राज्यपाल

By भाषा | Updated: June 18, 2021 14:35 IST

Open in App

पुडुचेरी, 18 जून पुडुचेरी की उप राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र-शासित प्रदेश में लोगों को टीके की खुराक देने के लिए टीका भंडार की कोई कमी नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकीय उपकरण सौंपने के बाद उन्होंने राजनिवास में संवाददाताओं से कहा कि कई हिस्सों में जब लोगों को टीके की खुराक मिलने में मुश्किलों की ख़बरें आ रही थीं तब पुडुचेरी में जरूरत के अनुसार टीकों का भंडार था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया है कि 21 जून से पुडुचेरी समेत अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीके के और भंडार आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे में दवा की कोई कमी नहीं है और वह लोगों से अपील करती हैं कि वह आगे आएं और टीका लगवाएं।

केंद्रशासित प्रदेश में 16 जून से विशेष टीकाकरण उत्सव जारी है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए ‘युद्ध स्तर पर स्वास्थ्य विभाग’ तैयार है। उप राज्यपाल ने कहा कि वह यह सुनिश्चत करना चाहती हैं कि बच्चे अगर संक्रमित होते हैं तो ज़रूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहें।

उन्होंने कहा कि बच्चों की जरूरतें वयस्क लोगों से अलग होंगी तो बच्चों के लिए अस्पतालों में विशेष बिस्तर तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को भी लागू किया जा रहा है। यह योजना ग़रीबी रेखा से नीचे रहनेवाले लोगों के लिए है। इस स्वास्थ्य बीमा के लिए क़रीब 1.91 लाख लोग योग्य हैं और अब तक 70,000 लोगों के नाम इसमें जोड़े जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल