लाइव न्यूज़ :

कोविड टेस्टिंग के लिए धन की कोई कमी नहीं—सीएम तीरथ सिंह

By भाषा | Updated: April 2, 2021 21:46 IST

Open in App

देहरादून, दो अप्रैल उत्तराखंड सहित देश भर में कोविड मामलों में हो रही वृद्धि के बीच हरिद्वार महाकुम्भ के आयोजन को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को राज्य में जांच बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है ।

प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से महाकुम्भ के दृष्टिगत खासतौर से हरिद्वार, देहरादून, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल जिलों में अधिक से अधिक टैस्टिंग करने को कहा। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग में खास तौर पर आरटी-पीसीआर टेस्ट की संख्या बढाई जाए।

उन्होंने कहा कि इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार को इसके लिए 20 करोड़ रुपये जबकि अन्य जिलों को पांच—पांच करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं ।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण वाला राज्य बनाने के लिए अधिकारियों से एक फूलप्रूफ योजना तैयार करने को भी कहा । मुख्यमंत्री ने गांवों में रह रहे वृद्धजनों की विशेष चिंता करते हुए कहा कि ग्राम स्तर तक टीकाकरण की पूरी व्यवस्था की जाए।

कोरोना के बढ़ रहे मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए रावत ने कहा कि टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए ।

उन्होंने कहा कि दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों और पर्यटकों को शालीनता से कोविड प्रोटोकोल का पालन करने के लिए समझाया जाए । उन्होंने महामारी से होने वाली मौतों को कम करने के लिए बेस्ट ट्रीटमेंट प्रोटोकोल का पालन करने को भी कहा ।

मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के 88 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करने पर उत्तरकाशी जिला प्रशासन की प्रशंसा की और अन्य जिलों को इससे सीख लेने के लिये कहा।

मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने कहा कि आगामी यात्रा सीजन को देखते हुए विशेष तैयारी करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!