लाइव न्यूज़ :

एमवीए में कोई दरार नहीं: अजित पवार

By भाषा | Updated: July 2, 2021 00:32 IST

Open in App

नासिक, एक जुलाई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगियों के बीच दरार का दावा करने वाली खबरों में कोई दम नहीं है।

राकांपा नेता ने भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पर भी निशाना साधा, जिन्होंने उनपर और एक अन्य राज्य मंत्री के खिलाफ मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे द्वारा लगाए गए आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा, ''पुलिस विभाग की छवि खराब करने वाले जेल में बंद अपराधी द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर चंद्रकांत पाटिल ने यह मांग की है। जब चंद्रकांत दादा (भाजपा) सरकार में राजस्व, लोक निर्माण और सहकारिता मंत्री थे, तब कोल्हापुर से शिवसेना विधायक राजेश क्षीरसागर ने पाटिल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।''

अजित पवार ने कहा कि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार पहले ही कह चुके हैं कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

सत्तारूढ़ गठबंधन में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ''हमने अपना मुख्यमंत्री चुना है और वह भी पांच साल के लिए। निर्णय तीनों दलों के शीर्ष नेताओं - सोनिया गांधी (कांग्रेस), शरद पवार (राकांपा) और उद्धव ठाकरे (शिवसेना) द्वारा लिया गया था।''

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ''हमारे नेता शरद पवार ने कहा है कि सरकार सत्ता में पांच साल पूरे करेगी। कांग्रेस नेता नाना पटोले और बालासाहेब थोराट ने भी कहा है कि सोनिया जी चाहती हैं कि यह सरकार पांच साल तक बनी रहे। खबरें(सहयोगियों के बीच मतभेदों के बारे में) निराधार हैं। उनमें कोई दम नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो