लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री सीतारमण की दो टूक, चीन-पाक गलियारे पर भारत के रुख की नहीं होगी समीक्षा 

By भाषा | Updated: June 8, 2018 20:47 IST

सीपीईसी में कई परियोजनाएं हैं जिनका लक्ष्य पाकिस्तान में बुनियादी ढांचे में उन्नयन तथा दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध में मजबूत करना है।

Open in App

चेन्नई , 08 जून: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि भारत चीन के साथ अपने रिश्ते को चीन-पाकिस्तान संबंधों के आईने से नहीं देखता। उन्होंने भारत-चीन संबंधों में एक बड़ी रुकावट सीपीईसी परियोजना पर भारत के रुख की समीक्षा की संभावना से इनकार किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत उसके पड़ोसियों को चीन द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता और उसपर उसके संभावित परिणाम को लेकर सतर्क है। 

मंत्री ने 'चेन्नई सेंटर फोर चाइना स्टडीज' की 10वीं वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम में कहा कि एक बात, मैं यहां आश्वस्त करना चाहती हूं कि हम चीन के साथ अपने संबंधों को चीन-पाकिस्तान संबंधों के आईने से नहीं देखते हैं। उन्होंने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का मुद्दा उठाया और स्पष्ट किया कि यह संप्रभुता का मुद्दा है और हम उस मामले पर (पहले से स्पष्ट किये गये रुख से भिन्न) विचार स्वीकार नहीं करेंगे।

सीपीईसी में कई परियोजनाएं हैं जिनका लक्ष्य पाकिस्तान में बुनियादी ढांचे में उन्नयन तथा दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध में मजबूत करना है। यह गलियारा दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के ग्वादर को चीन के शिनजियांग प्रांत को जोड़ेगा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से गुजरेगा। भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर अपना हक होने का दावा करता है। 

सीतारमण ने कहा, 'हमारे कई पड़ोसियों को जिस प्रकार की आर्थिक सहायता दी जा रही है, वह वहां की अर्थव्यवस्थाओं पर स्पष्ट रूप से असर डाल रही है और उन देशों के साथ संबंधों को गुथने में मदद कर रही है।' 

उन्होंने कहा, 'फलस्वरुप, रणनीतिक मौजूदगी भी हो सकती है। मुझे संबंध नजर आता है। यह एक ऐसा विषय है जिसके बारे मैं मानती हूं कि बतौर थिंक टैंक (चेन्नई सेंटर फोर चाइना स्टडीज) आपको और सरकार के तौर पर हमें लगातार चौकन्ना रहने और उसके परिणामों को समझने की जरुरत है।' 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना हथियारों एवं उपकरणों के लिए लगातार चीनियों पर निर्भर होती जा रही है। चीन पाकिस्तान संबंधों में मौलिक बदलाव की संभावना नहीं है।  रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच पिछले महीने के अनौपचारिक सम्मेलन बस ‘आया-गया ’ परिघटना नहीं है, बल्कि दोनों देश इससे काफी लाभान्वित होंगे। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणरक्षा मंत्रालयपाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन