लाइव न्यूज़ :

दो मई को मतगणना में शामिल लोगों के लिए कोई पाबंदी नहीं : तमिलनाडु सरकार

By भाषा | Updated: April 29, 2021 19:59 IST

Open in App

चेन्नई, 29 अप्रैल तमिलनाडु में सभी रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा लेकिन दो मई को रविवार के दिन मतगणना से जुड़े किसी भी व्यक्ति के लिए कोई पाबंदी नहीं होगी। इसमें अधिकारी, उम्मीदवार और मतगणना एजेंट भी शामिल हैं। यह जानकारी बृहस्पतिवार को तमिलनाडु की सरकार ने दी।

एक सरकारी आदेश में कहा गया कि रात्रि कर्फ्यू पूरे राज्य में रात दस बजे से सुबह चार बजे तक लागू रहेगा। इसमें कहा गया कि कर्फ्यू के दौरान निजी और सार्वजनिक वाहनों पर पाबंदियां जारी रहेंगी।

आदेश में कहा गया है कि हालांकि सभी रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन दो मई मतगणना से जुड़े लोगों पर कोई पाबंदी नहीं होगी।

दो मई को जिन लोगों पर पाबंदी नहीं होगी उनमें अधिकारी, उम्मीदवार एवं पार्टी पदाधिकारी, मतगणना एजेंट के अलावा भोजन आपूर्ति करने वाले लोग शामिल हैं।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और कन्याकुमारी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव छह अप्रैल को हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह