हरियाणा और पंजाब में उमस से राहत नहीं

By भाषा | Updated: August 12, 2021 20:13 IST2021-08-12T20:13:28+5:302021-08-12T20:13:28+5:30

No relief from humidity in Haryana and Punjab | हरियाणा और पंजाब में उमस से राहत नहीं

हरियाणा और पंजाब में उमस से राहत नहीं

चंडीगढ़, 12 अगस्त हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर इलाकों में बृहस्पतिवार को मौसम गर्म तथा नमी भरा रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा और हिसार में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 37.8 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

चंडीगढ़ में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में 35.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 36.1 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: No relief from humidity in Haryana and Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे