लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत में भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं

By भाषा | Updated: June 15, 2019 05:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देपालम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली रिज और आयानगर के मौसम केंद्रों ने क्रमश: 45.2, 45.1, 44.8 और 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है।

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली और कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। शहर का आधिकारिक तापमान बताने वाली सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं पालम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली रिज और आयानगर के मौसम केंद्रों ने क्रमश: 45.2, 45.1, 44.8 और 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में एक से 14 जून के बीच कोई बारिश नहीं हुई है। यह देश में एकमात्र 100 फीसदी बारिश की कमी वाला ‘राज्य’ है। आम तौर पर शहर में जून के शुरुआती पहले दो सप्ताह में 15 मिमी बारिश हो जाती थी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बारिश नहीं होने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना जताई है।

शनिवार को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 और 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर भी गर्मी से कोई राहत नहीं है। राज्य में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी देखी गई। मौसम विभाग ने बताया कि ऊना 43 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान बना रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40.2 , हमीरपुर में 39.7, कांगड़ा में 38.9 , मंडी में 38.3, सुंदरनगर में 38.1 और चम्बा में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शिमला में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और मनाली में 27.9, डलहौजी में 23.3 और कुफरी में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा हरियाणा और पंजाब में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। इन दोनों राज्यों में भी अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से ज्यादा पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य स्तर से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। भाषा स्नेहा दिलीप दिलीप

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं