हरियाण, पंजाब में गर्मी से राहत नहीं

By भाषा | Updated: July 4, 2021 19:52 IST2021-07-04T19:52:38+5:302021-07-04T19:52:38+5:30

No relief from heat in Haryana, Punjab | हरियाण, पंजाब में गर्मी से राहत नहीं

हरियाण, पंजाब में गर्मी से राहत नहीं

चंडीगढ़, चार जुलाई हरियाणा और पंजाब में गर्मी का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुग्राम हरियाणा का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

यहां मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के अन्य स्थानों में हिसार में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नारनौल और भिवानी में अधिकतम तापमान क्रमश: 40.5 और 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि करनाल का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में, बठिंडा में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटियाला में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

अमृतसर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लुधियाना का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: No relief from heat in Haryana, Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे