पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड से राहत नहीं
By भाषा | Updated: February 8, 2021 15:35 IST2021-02-08T15:35:19+5:302021-02-08T15:35:19+5:30

पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड से राहत नहीं
चंडीगढ़, आठ फरवरी पंजाब और हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के आदमपुर में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सबसे ठंडा स्थान रहा।
अमृतसर में 5.5 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में पांच डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 5.8 डिग्री सेल्सियस और हलवारा में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
लुधियाना, पटियाला और गुरदासपुर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।
चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।