लाइव न्यूज़ :

जमीन हड़पने के आरोपी भाई से कोई संबंध नहीं: बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी

By भाषा | Updated: July 3, 2021 23:10 IST

Open in App

पटना, तीन जुलाई राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के भाई पर पटना के एक पॉश इलाके में एक भूखंड पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद उन्होंने (रेणु देवी) कहा कि उनका नाम अनावश्यक रूप से विवाद में घसीटा जा रहा है क्योंकि उनका अब अपने भाई से कोई संबंध नहीं है।

रेणु देवी राज्य के दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह एक महिला हैं और एक अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) से आती हैं।

शहर के पटेल नगर इलाके के दो निवासियों ने उनके भाई रवि प्रसाद पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है और दावा किया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

रेणु देवी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मेरा अब रवि के साथ कोई संबंध नहीं है। मेरी उससे बात नहीं होती है। मेरा नाम विवाद में क्यों घसीटा जा रहा है।’’

भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में विपक्षी दल बेवजह इसे मुद्दा बना रहे हैं और वह उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगी जो उनका नाम विवाद में घसीट रहे हैं।

जमीन हड़पने की कथित घटना के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘कानून अपना काम करेगा।’’

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ‘‘उप मुख्यमंत्री के भाई दिनदहाड़े पटना में महंगी जमीन को हथियारों के बल पर हड़प रहे हैं। जब भूमि स्वामियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें उप मुख्यमंत्री आवास ले जाने की धमकी दी।’’

उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर कहा था, ‘‘जंगलराज के रखवालों को भाजपा की गुंडागर्दी पर बोलना चाहिए।’’

जमीन के मालिक ब्रह्मानंद सिंह और श्रवण कुमार ने दावा किया कि घटना पिछले महीने हुई थी।

ब्रह्मानंद सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया, ‘‘रवि प्रसाद उर्फ ​​पिन्नू ने अपने साथियों के साथ 21 जून को पटेल नगर में मेरा भूखंड हड़प लिया। उन्होंने भूखंड पर दीवार भी बनानी शुरू कर दी है। जब हमने उनके जबरन कृत्य पर आपत्ति जतायी, तो प्रसाद ने मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और अपने सहयोगियों से मुझे और श्रवण को उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के पटना स्थित आधिकारिक आवास पर ले जाने के लिए कहा।’’

उन्होंने कहा कि वे रेणु देवी से उनके भाई की हरकतों के बारे में बताने के लिए मिले थे, लेकिन उन्होंने उनसे कहा कि उनका उससे कोई संबंध नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी