लाइव न्यूज़ :

टीएससी से लॉकडाउन बढ़ाने पर अभी तक कोई सिफारिश नहीं मिली : येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: May 30, 2021 15:54 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को यहां कहा कि कोविड-19 पर तकनीकी सलाहकार समिति ने राज्य में सात जून के बाद भी लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश अभी तक नहीं की है, हालांकि बातचीत चल रही है।

उन्होंने सफाई कर्मचारियों को राशन किट बांटने के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि लॉकडाउन खत्म होने से पहले छह जून को मौजूदा हालात के आधार पर इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या टीएसी ने लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश की है, इस पर येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है। बातचीत चल रही है। पांच और छह जून के बाद हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि मामले कैसे कम होते हैं।’’

बहरहाल, मुख्यमंत्री ने माना कि कोविड-19 संक्रमण के मामले बहुत अधिक हैं।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मामले हमारी उम्मीदों से अब भी कहीं ज्यादा हैं। हम आगे की कार्रवाई के लिए पांच या छह जून को मंत्रियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे। हालांकि, हमने अभी कोई फैसला नहीं लिया है।’’

कर्नाटक में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए 27 अप्रैल के बाद से पाबंदियां लगी हुई है जिन्हें 10 मई के बाद से सात जून तक एक महीने के लिए और सख्त बनाया गया।

राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 20,628 मामले आए और 492 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब भी 3.5 लाख मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया