लाइव न्यूज़ :

बच्चों को टीका देने पर अभी तक एनटीएजीआई की ओर से कोई सिफारिश नहीं मिली: पॉल

By भाषा | Updated: December 10, 2021 19:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर कोविड-19 से बचाव के लिए बच्चों को टीका दिए जाने के संबंध में टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की ओर से अभी तक कोई सिफारिश नहीं की गई है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी. के. पॉल ने शुक्रवार को यह बात कही।

पॉल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘टीम इस संबंध में कई स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं का अध्ययन कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि एनटीएजीआई की अक्सर बैठकें होती हैं जहां इस बारे में व्यवस्थित रूप से गौर किया जा रहा है। हमें बच्चों के टीकाकरण पर अभी तक कोई सिफारिश नहीं मिली है। वे इस संबंध में तथा टीके के अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं।’’

वयस्कों के लिए टीके की बूस्टर खुराक से जुड़े एक सवाल पर पॉल ने कहा, ‘‘हम इस संबंध में वैश्विक वैज्ञानिक अध्ययनों पर नजर रख रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि बूस्टर खुराक पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोई रुख नहीं अपनाया है। पॉल ने कहा, ‘‘इस पर विचार हो रहा है। लेकिन डब्ल्यूएचओ ने स्पष्ट रूप से प्राथमिक टीकाकरण को सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता के रूप में पूरा करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला है। हमारी सोच, दृष्टिकोण भी उसी नजरिए से जुड़ा हुआ है कि हमें दोनों खुराक के साथ सभी लोगों के टीकाकरण का कार्य पूरा करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!