लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, 1910 या 1920 के दशक में बने थे, इस कारण सेंट्रल विस्टा का पुनर्निर्माण आया: पुरी

By भाषा | Updated: February 20, 2020 20:51 IST

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कुछ लोग क्या हो रहा है, इसे जाने बिना सेंट्रल विस्टा के कायाकल्प के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “ देखिए, हर 100 साल में किसी न किसी को इस बात की जिम्मेदारी उठानी होती है और यह निर्णय करना होता है कि शहर को कैसा दिखना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे पुरी ने कहा कि हम किराये पर हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं।सौंदर्य शिल्प की दृष्टि इसे एक नई और बेहतर दिल्ली क्यों नहीं बना सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि नॉर्थ और साउथ ब्लॉक समेत सरकारी इमारतों को एक सदी से पहले बनाया गया था और विरासत को संरक्षित रखते हुए, सौंदर्यबोध की दृष्टि से नए सेंट्रल विस्टा के पुनर्निर्माण की दिशा में आगे नहीं बढ़ने का कोई कारण नहीं है।

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री ने कहा कि कुछ लोग क्या हो रहा है, इसे जाने बिना सेंट्रल विस्टा के कायाकल्प के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “ देखिए, हर 100 साल में किसी न किसी को इस बात की जिम्मेदारी उठानी होती है और यह निर्णय करना होता है कि शहर को कैसा दिखना चाहिए।

दिल्ली की सरकारी इमारतें, राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, 1910 या 1920 के दशक में बने थे।” पुरी ने कहा कि हम किराये पर हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं, जबकि हमारे पास जमीन है। तो इसका कोई कारण नहीं है कि हम विरासत को संरक्षित रखने के साथ साथ वास्तुशिल्प और सौंदर्य शिल्प की दृष्टि इसे एक नई और बेहतर दिल्ली क्यों नहीं बना सकते हैं।

दिल्ली के सत्ता गलियारे सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास की योजना है, जिसमें मौजूदा संसद भवन के बराबर में संसद की नई इमारत, मंत्रालयों के लिए साझा केंद्रीय सचिवालय, राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे राजपथ का पुनर्निर्माण आदि शामिल है।

फिलहाल, साउथ ब्लॉक में प्रधानमंत्री कार्यालय, रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय है, जबकि नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय है। पुरी के पास नागर विमानन मंत्रालय का भी प्रभार है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में उच्च प्रगति साफ दिखाती है कि देश का आर्थिक विकास सुस्त नहीं है। मंत्री ने कहा, “ आज भारत नागर विमानन का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू बाजार है। भारत के आसमान में विमानों की संख्या 650 है। हम हर हफ्ते दो विमान शामिल करते हैं।”

दिल्ली के बारे में पुरी ने कहा कि 2021 तक राष्ट्रीय राजधानी की आबादी दो करोड़ से ज्यादा होगी और उनमें से 76 लाख लोगों को नए घर मिलेंगे। अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से 40 लाख लोगों को घर मिलेंगे और 10 लाख लोगों को झुग्गी पुनर्वास के तहत घर मिलेगा।

कार्यक्रम में मंत्री ने ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ (ओआरएफ) की एक रिपोर्ट भी जारी की जिसका शीर्षक ‘भारत की पांच अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था - अवसरों को बढ़ाना और बाधाओं को दूर करना’ है। पुरी के पास वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का भी प्रभार है। 

टॅग्स :संसदनरेंद्र मोदीहरदीप सिंह पुरीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया