लाइव न्यूज़ :

छह जनवरी तक एआरजी कर्मियों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं: पुलिस ने अदालत से कहा

By भाषा | Updated: December 16, 2020 20:39 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर मुंबई पुलिस ने बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि वह कथित टीआरपी छेड़छाड़ मामले के आरोप-पत्र में नामजद एआरजी आउटलियर मीडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अगले साल छह जनवरी तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगी।

न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और एम एस कार्णिक की पीठ ने पुलिस के बयान को स्वीकार करते हुए इन कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने वाले अपने आदेश को मामले में सुनवाई की अगली तारीख छह जनवरी तक बढ़ा दिया।

एआरजी आउटलियर मीडिया रिपब्लिक टीवी का संचालन करती है।

उसने उच्च न्यायालय का रुख करते हुए पुलिस द्वारा उसके कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने समेत कुछ अन्य मांगें रखी थीं।

मुंबई पुलिस की तरफ से पेश हुए लोक अभियोजक दीपक ठाकरे ने मंगलवार को पीठ के समक्ष यह बयान दिया। उन्होंने यह बयान उस निर्देश पर दिया कि 16 दिसंबर तक एआरजी आउटलियर मीडिया के कर्मियों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए।

महाराष्ट्र सरकार के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बुधवार को अदालत को बताया कि पुलिस छह जनवरी तक दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगी।

सिब्बल ने यह भी कहा कि पुलिस मामले में सुनवाई की अगली तारीख से पहले याचिका पर जवाब भी दायर करेगी।

एआरजी आउटलियर मीडिया की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता अबद पोंडा ने मंगलवार को आरोप-पत्र पढ़ते हुए कहा कि पुलिस ने मामले में मालिकों, प्रबंधकों और रिपब्लिक टीवी के संबंधित व्यक्तियों के नाम का उल्लेख संदिग्धों के तौर पर किया है।

आरोपपत्र में कहा गया है, “रिपब्लिक चैनल, मालक, चालक अणि संबंधित व्यक्ति” (मालिक, प्रबंधक और संबंधित व्यक्ति)।

अधिवक्ता पोंडा ने कहा था कि इसका मतलब यह है कि पुलिस चैनल से संबंधित किसी को भी गिरफ्तार कर सकती है और यह “बिल्कुल अवैधानिक” है।

पीठ ने तब ठाकरे से कहा था कि वह पुलिस से निर्देश लें कि 16 दिसंबर को मामले की अगली सुनवाई होने तक कर्मचारियों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी।

बुधवार को सभी पक्षों ने और जिरह के लिये अतिरिक्त समय मांगा। सिब्बल ने कहा कि पुलिस मामले में अपनी जांच जारी रखेगी, वह अगली सुनवाई तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा