लाइव न्यूज़ :

पटाखों की बिक्री, भंडारण के लिए कोई अस्थायी लाइसेंस जारी नहीं होगा: दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: October 13, 2021 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि वह इस त्योहारी मौसम में पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए कोई अस्थायी लाइसेंस जारी नहीं करेगी।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने 28 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में एक जनवरी, 2022 तक सभी तरह के पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस का ये आदेश सामने आया है।

यह आदेश शहर में कोविड-19 के मामलों और गंभीर वायु गुणवत्ता सूचकांक स्तर में वृद्धि की आशंका को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है, जोकि दिल्ली के नागरिकों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

पुलिस उपायुक्त (लाइसेंसिंग यूनिट) गुरइकबाल सिंह सिंधु ने कहा, ''डीपीसीसी के आदेश का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने के मद्देनजर दिल्ली पुलिस इस त्योहारी सीजन में पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए कोई अस्थायी लाइसेंस जारी नहीं कर रही है।''

उन्होंने कहा, ''पटाखों के स्थायी लाइसेंस पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं और लाइसेंस धारकों को सलाह दी गई है कि वे एक जनवरी, 2022 तक किसी भी तरह के पटाखों की बिक्री नहीं करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?