लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में लॉकडाउन लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है: बोम्मई

By भाषा | Updated: November 29, 2021 22:02 IST

Open in App

दावणगेरे (कर्नाटक), 29 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दुनिया के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के नए प्रकार ओमीक्रोन के पाए जाने और कुछ शैक्षणिक संस्थानों में संक्रमण के मामले सामने आने पर लॉकडाउन लगाए जाने की आशंका को सोमवार को खारिज कर दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं बनाई जा रही है। उन्होंने कहा, “हमने स्कूलों और कॉलेजों में एहतियात के नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है लेकिन उन्हें बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। लॉकडाउन लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।”

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि लोगों को ओमीक्रोन को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग उन देशों से आ रहे हैं, जहां ओमीक्रोन पाया गया है, उनकी हवाई अड्डे पर जांच की जा रही है और निगेटिव होने पर ही उन्हें शहरों में प्रवेश दिया जा रहा है।

बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक में पढ़ने वाले केरल के छात्रों के लिए निगेटिव रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य कर दिया गया है और निगेटिव रिपोर्ट आने के सातवें दिन उनकी दूसरी जांच भी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos